{"_id":"624351030e983f5e2d72f06b","slug":"friendship-on-shaadi-com-misconduct-by-bluff-rishikesh-news-drn407677098","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी डॉट कॉम पर दोस्ती, झांसा देकर किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी डॉट कॉम पर दोस्ती, झांसा देकर किया दुराचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली निवासी एक युवक ने शादी डॉट कॉम वेबसाइट के माध्यम से नैनीताल निवासी एक लड़की से दोस्ती की। रायवाला स्थित युवती की बहन के घर में शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी करने के लिए कहा तो युवक ने साफ इंकार कर दिया। रायवाला पुलिस ने आरोपी को हरिद्वार के सिडकुल से गिरफ्तार किया है।
रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि 23 फरवरी को नैनीताल निवासी एक युवती ने लालकुआं थाने में चमोली निवासी एक युवक के खिलाफ शादी कर दुष्कर्म करने की तहरीर दी। युवती ने पुलिस ने को बताया कि शादी डॉट कॉम के माध्यम से उसकी दोस्ती प्रकाश बिष्ट निवासी लाटू धार, रमारा तल्ला, गैरसैंण, जिला चमोली हाल निवासी एन 91, शिवालिक नगर, थाना रानीपुर, जिला हरिद्वार से हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया 29 अक्तूबर 2021 को वह अपने चाचा को उपचार के लिए ऋषिकेश लेकर आई थी। वह रायवाला में अपनी बहन के घर में रुकी थी। प्रकाश उससे मिलने बहन के घर आया और रात को वहीं रुक गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि प्रकाश ने उसको शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने प्रकाश से शादी करने के लिए कहा तो वह पहले टालने लगा और फिर उसने साफ मना कर दिया। रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि युवती की तहरीर पर लालकुआं थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना रायवाला क्षेत्र की होने कारण रायवाला थाना पुलिस को मुकदमे की जांच स्थानांतरित की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार शाम को थाना पुलिस ने रानीपुर कोतवाली की चीता पुलिस की मदद से आरोपी प्रकाश बिष्ट को सिडकुल स्थित एक कंपनी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।