फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fraud worth lakhs in the name of life insurance policy

Rishikesh News: जीवन बीमा पॉलिसी के नाम पर लाखों की ठगी

Sun, 01 Sep 2024 04:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Fraud worth lakhs in the name of life insurance policy
लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर एक युवक से ऑनलाइन 14 लाख 88 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित ने साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




बीस बीघा, बापूग्राम निवासी संजय जोशी ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी है। जिसमें बताया कि उन्होंने वर्ष 2013 में एक प्राइवेट बैंक के माध्यम से लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी ली थी, जो छह साल तक चलनी थी और उसकी मैच्योरिटी 20 साल के बाद होनी थी।
विज्ञापन


वर्ष 2018 में इंश्योरेंस पॉलिसी की ओर से वेद प्रकाश अरोड़ा नाम के व्यक्ति का कॉल आया। जिसने पॉलिसी में अन्य लाभ होने की जानकारी देते हुए दूसरी पॉलिसी कराने का झांसा दिया। बहकावे में आ कर उसने ऑनलाइन किस्त देनी शुरू कर दी। तीन साल में 14 लाख 88 हजार रुपये किस्त के रूप में दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऑनलाइन ही पॉलिसी बॉन्ड भी उपलब्ध कराया गया। जिसे लेकर वह देहरादून स्थित ब्रांच में गए तो पता चला कि ऑनलाइन दिए गए दस्तावेज और बॉन्ड फर्जी हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि संजय जोशी ने अलग-अलग समय पर ऑनलाइन पेमेंट कई खातों में ट्रांसफर की है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed