फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Four flights cancelled due to fog

Rishikesh News: कोहरे के कारण चार उड़ानें हुईं रद्द

Thu, 18 Dec 2025 02:02 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 18 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Four flights cancelled due to fog
कोहरे से दृश्यता कम होने के कारण देहरादून आ रही तीन उड़ानों को डायवर्ट करने के कुछ देर बाद रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही एक अन्य उड़ान को रद्द किया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब पांच बजे से क्षेत्र में इस सीजन में पहली बार कोहरा छाया, जिससे हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। शाम 5:55 बजे दिल्ली से देहरादून आ रही इंडिगो की उड़ान को बिहारीगढ़ और बुग्गावाला के आसमान में चक्कर लगाने के बाद चंडीगढ़ के लिए डायवर्ट कर दिया गया। जिससे देहरादून आ रहे पैसेंजर चंडीगढ़ पहुंच गए।
विज्ञापन


शाम 6:20 बजे मुंबई से आने वाली इंडिगो की दूसरी उड़ान को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। वहीं इंडिगो की जयपुर से शाम साढ़े छह बजे आने वाली उड़ान को वापस जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। कुछ देर बाद ही तीनों उड़ानों को रद्द कर दिया गया। वहीं, इंडिगो की शाम 7:10 बजे दिल्ली से आने वाली उड़ान को भी रद्द कर दिया गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed