{"_id":"6a5a9b28c486ae57c80af5ad","slug":"four-flights-bound-for-dehradun-diverted-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1020841-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: दून आ रही चार उड़ानें डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: दून आ रही चार उड़ानें डायवर्ट
Sat, 18 Jul 2026 02:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बारिश के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर शाम के वक्त हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। जिस कारण विभिन्न शहरों से देहरादून आ रही चार उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया।
भारी बारिश और खराब मौसम के कारण एयरपोर्ट के आसपास विजुअलिटी काफी कम हो गई। जिस कारण उड़ानें प्रभावित हुई। दिल्ली से शाम 4:35 बजे एयरपोर्ट पहुंचने वाली एयर इंडिया की उड़ान एयरपोर्ट के आसमान से चक्कर लगाकर वापस लौट गई। इस उड़ान को वापस दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया।
इंडिगो की शाम 4:55 बजे लखनऊ से आने वाली उड़ान को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। बंगलूरू से शाम 5:10 बजे पहुंचने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस वापस बंगलूरू के लिए डायवर्ट कर दी गई। इंडिगो की नवी मुंबई से शाम साढ़े पांच बजे आने वाली उड़ान को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। ये सभी उड़ानें एक के बाद एक एयरपोर्ट के आसमान में पहुंचकर वापस लौट गई। उसके बाद भी एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र में मौसम खराब बना हुआ था।