{"_id":"694af0742935370db90c11d3","slug":"four-children-were-found-to-have-chicken-pox-symptoms-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-863436-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: एक ही इलाके के चार बच्चों में पाए गए चिकन पॉक्स के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: एक ही इलाके के चार बच्चों में पाए गए चिकन पॉक्स के लक्षण
Wed, 24 Dec 2025 01:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला क्षेत्र में चिकनपॉक्स की दस्तक ने स्वास्थ्य विभाग में हलचल बढ़ा दी है। यहां एक ही क्षेत्र के चार बच्चों में वैरिसेला वायरस के संदिग्ध लक्षण पाए जाने के बाद उप जिला चिकित्सालय की टीम अलर्ट मोड पर है। बच्चों के सैंपल जांच के लिए डब्लूएचओ हरिद्वार भेजे जा रहे हैं।
ठंड के मौसम में सरकारी अस्पताल में सर्दी, जुकाम और खांसी से संक्रमित मरीज आ रहे हैं। 100 में से 70 प्रतिशत मरीज बच्चे और नवजात हैं। मंगलवार को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए आए चार बच्चों में चिकन पॉक्स के लक्षण मिले हैं। सभी एक ही इलाके के हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास घिल्डियाल ने बताया कि चार बच्चों में वैरिसेला वायरस के संदिग्ध लक्षण पाए गए हैं। बच्चों के सैंपल जांच के लिए हरिद्वार भेजी जाएगी।
विज्ञापन
-- -
क्या है चिकन पॉक्स
चिकन पॉक्स वैरिसेला-जोस्टर वायरस के कारण होने वाला एक अत्यधिक संक्रामक वायरल संक्रमण है, जिसमें पूरे शरीर पर खुजली वाले दाने निकल आते हैं। साथ ही बुखार और थकान महसूस होती है। यह आमतौर पर बच्चों में हल्की बीमारी होती है, लेकिन टीकाकरण की वजह से अब दुर्लभ है और कमजोर प्रतिरक्षा वाले बच्चों और लोगों के लिए गंभीर हो सकती है।
-- -
कोट
स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसे बच्चों के ब्लड के सैंपल डब्लूएचओ हरिद्वार की लैब में भेजते हैं। रिपोर्ट में जिन बच्चों में यह लक्षण मिलते हैं, उन्हें फिर स्वास्थ्य विभाग की ओर से गंभीरता से लिया जाता है। यदि इन बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलेगी तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से उचित स्वास्थ्य जांच किया जाएगा। - डॉ. जगदीश जोशी, प्रभारी नरेंद्रनगर