{"_id":"6a8c45f042345f6bb8058560","slug":"foundation-stone-laid-for-first-indoor-badminton-court-platform-for-youth-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-145484-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: प्रथम इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का हुआ शिलान्यास, युवाओं को मिलेगा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: प्रथम इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का हुआ शिलान्यास, युवाओं को मिलेगा मंच
Mon, 24 Aug 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश के प्रथम इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का हुआ शिलान्यास, युवाओं को मिलेगा मंच
- बैराज कॉलोनी में बनेगा इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, करीब 62 लाख की लागत से बनेगा कोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश की ओर से बैराज कॉलोनी में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण कार्य का सोमवार को शिलान्यास किया गया। यह बैडमिंटन कोर्ट ऋषिकेश का पहला इंडोर बैडमिंटन कोर्ट होगा। इसके निर्माण पर करीब 62 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
बैराज कॉलोनी में बैडमिंटन कोर्ट के शिलान्यास के अवसर पर मेयर शंभू पासवान ने कहा कि ऋषिकेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। युवाओं और बच्चों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बनने से क्षेत्र के खिलाड़ी हर मौसम में अभ्यास कर सकेंगे। पार्षद अभिनव मलिक ने कहा कि बैराज कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र के युवाओं और बच्चों के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। लंबे समय से क्षेत्र में बेहतर खेल सुविधा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बनने से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच मिलेगा और खेल के प्रति उनका रुझान बढ़ेगा। इस अवसर पर नीरजा गोयल, अधिशासी अभियंता अनिल नेगी, जेई योगेश सेमवाल, ऋषभ राणा, साधना देवी, मयंक पाल, शिमांशी खरोला आदि उपस्थित रहे।
पहले गंगानगर में प्रस्तावित था इंडोर बैडमिंटन कोर्ट
पहले यह इंडोर बैडमिंटन कोर्ट गंगानगर में प्रस्तावित था। गंगानगर के एक पार्क को विकसित कर यहां पर इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बनाया जाना था। लेकिन गंगा नगर के कुछ लोगाें के विरोध के बाद नगर निगम प्रशासन को फैसला बदलना पड़ा। भले ही वहां के जनप्रतिनिधियों ने इंडोर बैडमिंटन कोर्ट को गंगानगर में बनाने के लिए जोर लगाया। लेकिन लोगों के विरोध को देख नगर निगम इंडोर बैडमिंटन कोर्ट को बैराज कॉलोनी ले गया।