फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Former PCCF of Tamil Nadu, Praveen Chand Tyagi said that

हाथी कॉरिडोर में बसावट से बढ़ रहा मानव वन्यजीव संघर्ष : त्यागी

Tue, 10 Oct 2023 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Former PCCF of Tamil Nadu, Praveen Chand Tyagi said that
Iरिटायर्ड वनाधिकारियों और वैज्ञानिकों की टीम कॉरिडोर का निरीक्षण करने पहुंचीI
विज्ञापन


तमिलनाडु के पूर्व पीसीसीएफ प्रवीण चंद त्यागी ने कहा कि हाथी गलियारों में बसावट होने से मानव वन्यजीव संघर्ष बढ़ रहा है। हाथी आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। जिससे मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं सामने आ रही हैं।

केंद्र सरकार के निर्देश पर हाथियों के सिमटते गलियारों को लेकर तमिलनाडु के पूर्व पीसीसीएफ के नेतृत्व में रिटायर्ड वन अधिकारियों और वैज्ञानिकों की एक टीम प्रदेश में मौजूद हाथी गलियारे का निरीक्षण कर रही है। सोमवार मोतीचूर रेंज कार्यालय में अधिकारियों और वैज्ञानिकों के साथ बैठक के बाद पूर्व पीसीसीएफ प्रवीण चंद त्यागी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य को जंगली हाथियों की शरणस्थली भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि 70-80 के दशक में यमुना नदी किनारे तिमली रेंज से लेकर शारदा नदी से सटे टनकपुर तक जंगली गजराजों के कई गलियारे हुआ करते थे।
विज्ञापन




अब इन गलियारों में कंक्रीट के जंगल खड़े हो गए हैं। विकास के नाम पर आज यह गलियारे सिमटते जा रहे हैं, जो कि चिंता का विषय है। कई स्थानों पर हाथियों के गलियारे खत्म होने के कारण मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। कई बार हाथियों का झुंड आबादी क्षेत्रों की ओर से रुख करते हैं। वहां लोगों के घराें, चहारदीवारी और फसल को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क निदेशक साकेत बडोला ने बताया कि शिवालिक एलीफेंट रिजर्व हाथियों के संरक्षण पर केंद्रित है। जिसमें राजाजी, कार्बेट के अलावा लैंसडौन वन प्रभाग, देहरादून वन प्रभाग, रामनगर वन प्रभाग आते हैं। उन्होंने बताया कि यह टीम शिवालिक एलीफेंट रिजर्व के पूरे क्षेत्र में जाकर वहां के वनाधिकारियों के साथ बैठक करेगी। इस अवसर पर वन्यजीव प्रतिपालक प्रशांत हिंदवाण, वन्यजीव प्रतिपालक आलोकी, पशुचिकित्सक राकेश नौटियाल, रेंजर महेश सेमवाल, रेंजर शीतल, रेंजर गोविंद पंवार, रेंजर रामगढ, जयपाल रावत, रेंजर बेरीवाड़ा, एसएस रावत, रेंजर चीला शैलेश घिल्डियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed