फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Forest department postponed advance action

Rishikesh News: वन विभाग ने की अग्रिम कार्रवाई स्थगित

Fri, 13 Oct 2023 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Forest department postponed advance action
आईडीपीएल कालोनी में वन विभाग ने अपनी अग्रिम कार्रवाई स्थगित कर दी है। वन विभाग अब तक करीब 1210 परिवारों को बेदखली का नोटिस जारी कर चुका था। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें अभी न्यायालय का आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। हांलाकि इस बारे में उन्हें अन्य माध्यमों से सूचना मिली है। वन विभाग ने आईडीपीएल कॉलोनी में रह रहे लोगों का सर्वे व सत्यापन कराया था। इसके बाद वन विभाग ने प्रभायीय वनाधिकारी कार्यालय में जन सुनवाई की थी। जन सुनवाई के दौरान वन आरक्षित क्षेत्र में रहने की अनुमति का साक्ष्य प्रस्तुत न करने पर वन विभाग ने 1210 परिवारों को बेदखली का नोटिस जारी किया था। आवासों पर नोटिस चस्पा भी किए गए थे। साथ ही आईडीपीएल में आवास खाली करने के लिए स्थानीय लोगों को 10 से 12 दिन का समय दिया था, लेकिन अब उच्च न्यायालय ने बेदखली के नोटिस जारी करने पर रोक लगा दी है। जिस पर वन विभाग ने अपनी अग्रिम कार्रवाई को स्थगित कर दिया है। वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि न्यायालय का आदेश अभी प्राप्त नहीं हुआ है। अन्य माध्यमों से उच्च न्यायालय के आदेश की जानकारी मिली है। जिसे देखते हुए अग्रिम कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed