फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Foreigners are also worshipping

Rishikesh News: विदेशी भी कर रहे आराधना

Tue, 01 Apr 2025 01:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 01 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Foreigners are also worshipping
तपोवन स्थित स्वामी समर्पणानंद आश्रम में योग की शिक्षा ले रहे कुछ विदेशी मेहमानों ने योग के साथ ही चैत्र मास नवरात्र पर मां दुर्गा की पूजा की।
विज्ञापन



आश्रमाध्यक्ष स्वामी समर्पणानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि भारतीय संस्कृति में नवरात्र आत्म विश्वास और आत्मा विकास की तरक्की कराता है। नवरात्रि में मां दुर्गों के नौ रूपों का ज्ञान प्राप्त होता है। यह ज्ञान समानता, मोक्ष, संपत्ति और कीर्ति में सहयोगात्मक होती है। आश्रम में विदेशों से आए पर्यटक भी नवरात्र की पूजा-अर्चना में भाग ले रहे हैं।

जर्मनी की अन्ना, कनाडा की पेंट्रा और नीदरलैंड की मारिया ने बताया कि आश्रम परिसर में इन दिनों नवरात्र की पूजा-अर्चना हो रही है। वे भी इसे जानने का प्रयास कर रहे हैं। आश्रम कर्मचारियों के साथ उपवास रख रही हैं और दिन में फलाहार करने के बाद शाम को माता रानी की पूजा कर व्रत का विधि विधान के साथ समापन कर रहे हैं।
विज्ञापन




---

योगनगरी में बड़ी संख्या में आते हैं पर्यटक



लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनि की रेती और तपोवन क्षेत्र में वर्षभर सैकड़ों की संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं। पर्यटक यहां योग, पंचकर्मा के साथ ही विभिन्न स्थलों का भ्रमण करते हैं। इस दौरान पर्यटक भारतीय संस्कृति से बेहद प्रभावित भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed