फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Foreign officials saw the development work in Ranipokhari

Rishikesh News: विदेशी अधिकारियों ने रानीपोखरी में विकास कार्यों को देखा

Wed, 05 Mar 2025 01:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 05 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Foreign officials saw the development work in Ranipokhari

विज्ञापन
रानीपोखरी में दस देशों के 51 वरिष्ठ अधिकारियों ने पंचायती राज व्यवस्था को देखा। दो बसों में सवार होकर विदेशी अधिकारी रानीपोखरी पंचायत पहुंचे। जहां उन्होंने पंचायत में लोगों की समस्याएं और उनके निराकरण के तरीकों को जाना।

गांबिया, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, कंबोडिया, केन्या, तंजानिया, मॉरिशस, मेडागास्कर और इंडोनेशिया के विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों के दल ने रानीपोखरी में विकास कार्यों को देखा। विदेशी अधिकारियों ने उपनिदेशक मनोज तिवारी से पंचायत से संबंधित सवाल भी पूछे। कहा कि पंचायतों व निकायों में प्रधान या चेयरमैन का चुनाव कैसे होता हैं। उपनिदेशक ने कहा कि प्रत्येक मतदाता चुनाव में मतदान से अपना प्रधान या चेयरमैन चुनता है।
विज्ञापन




एक विदेशी अधिकारी ने पूछा कि यदि कभी किसी गलत प्रधान, चेयरमैन को चुन लिया तो जनता के पास क्या विकल्प मौजूद होता है। तब उपनिदेशक ने कहा कि पांच साल बाद मतदाता के पास वोट देकर उसको बदलने का विकल्प मौजूद होता है। पंचायतों और निकायों में आय बढ़ाने और अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासक सुधीर रतूड़ी ने पंचायत में किए गए विकास कार्यों को स्क्रीन पर दिखाया। इस अवसर पर प्रशासक सुधीर रतूड़ी, कलम सिंह राणा, विनोद रावत, प्रवीण रावत, दीपक कुमार, संदीप जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed