फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   For the beautification of the island at Triveni Ghat, the Ganges stream was diverted.

Rishikesh News: त्रिवेणी घाट पर टापू के सौंदर्यीकरण के लिए गंगा की धारा को मोड़ा

Sat, 10 Jun 2023 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
For the beautification of the island at Triveni Ghat, the Ganges stream was diverted.
जी-20 के तहत त्रिवेणी घाट पर टापू के सौंदर्यीकरण के लिए सिंचाई विभाग ने गंगा की धारा को मोड़ा है। त्रिवेणी घाट पर आने वाले लोग नावघाट पर स्नान कर रहे हैं।
विज्ञापन


जी-20 के आयोजन को लेकर सिंचाई विभाग की ओर से त्रिवेणी घाट का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। घाट पर क्षतिग्रस्त हुए लाल पत्थरों को बदलकर नए पत्थर लगाए जाने हैं। आरती स्थल के सामने टापू का सौंदर्यीकरण किया जाना है। टापू को आकर्षित बनाने के लिए सिंचाई विभाग ने कुछ दिनों के लिए गंगा की धारा को मोड़ दिया है। घाट के आगे भी विभाग रेलिंग और सांकल लगा रहा है। गंगा की धारा मोड़ने से त्रिवेणी घाट पर सन्नाटा पसर गया है।
विज्ञापन

---
एमडीडीए के करोड़ों के काम पर चली जेसीबी
करीब आठ महीने पहले एमडीडीए ने त्रिवेणीघाट में सौंदर्यीकरण के नाम पर करोड़ों का काम किया था। विभाग की ओर से त्रिवेणी घाट के सौंदर्यीकरण के लिए राजस्थान से लाल पत्थर मंगाए गए थे। इन पत्थरों पर नक्काशी की गई थी। सौंदर्यीकरण के बाद घाट की तस्वीर भी बदल गई थी, लेकिन अब जी-20 के नाम पर उसी घाट पर सिंचाई विभाग की ओर से दोबारा निर्माण कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सिंचाई विभाग की ओर से त्रिवेणी घाट के सामने के टापू का सौंदर्यीकरण किया जाना है। इसके लिए गंगा की धारा को मोड़ा गया है। टापू के सौंदर्यीकरण के बाद जल धारा को पुराने स्वरूप में लाया जाएगा।
- अनुभव नौटियाल, एसडीओ, सिंचाई विभाग, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed