फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   For decades some parties did only vote bank politics

Rishikesh News: प्रेमचंद अग्रवाल का तंज, दशकों तक कुछ दलों ने सिर्फ वोटबैंक की राजनीति की

Mon, 07 Apr 2025 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
For decades some parties did only vote bank politics
भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने त्रिवेणी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। पूर्व मंत्री व स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को कमल का फूल देकर स्थापना दिवस की बधाई दी। कहा कि हमारे देश में दशकों तक कुछ राजनीतिक दलों ने सिर्फ वोटबैंक की राजनीति की। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा 46वां स्थापना दिवस मना रही है। छह अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। इससे पहले इसे भारतीय जनसंघ के नाम से जाना जाता था, जिसकी स्थापना साल 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। अग्रवाल ने कहा कि 1977 में देश में कांग्रेस विरोधी मोर्चा जब तैयार हुआ तो भारतीय जनसंघ सहित कई अन्य दलों का विलय हुआ और जनता पार्टी के रूप में सामने आया, जो केंद्र में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार थी। लेकिन आपसी कलह और खींचतान के बीच जनता पार्टी बहुत दिनों तक नहीं चल पाई और फिर 1980 में छह अप्रैल को बीजेपी अस्तित्व में आई, जिसका आज 46वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर मेयर शंभू पासवान, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, सरदार सतीश सिंह, सफाई आयोग के सदस्य राकेश पारछा, चेतन शर्मा, बृजेश शर्मा, रुचि जैन, शिव कुमार गौतम, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed