फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Flyovers will be built in Raiwala, Chiddarwala

Rishikesh News: रायवाला, छिद्दरवाला में बनेंगे फ्लाईओवर

Sat, 03 Feb 2024 02:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Flyovers will be built in Raiwala, Chiddarwala
रायवाला और छिद्दरवाला में जल्द फ्लाईओवर का निर्माण होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से फ्लाईओवर निर्माण के लिए मृदा परीक्षण का काम शुरू किया गया है। रायवाला बाजार में कार्यदायी संस्था ने इसकी शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन


हाईवे बनने के बाद हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर दुर्घटनाओं की संख्या में इजाफा हुआ है। कई लोग सड़क दुर्घटना में जान गंवा चुके हैं। ज्यादातर दुर्घटनाएं सड़क पार करने के दौरान हुई। हाईवे पर रायवाला और छिद्दरवाला क्षेत्र में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन




रायवाला, छिद्दरवाला और लालतप्पड़ को एनएचएआई ने भी संवेदनशील माना है। छिद्दरवाला चौक और रायवाला बाजार में काफी समय से फ्लाईओवर बनाने की मांग की जा रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से दुर्घटनाओं को कम करने के लिए स्पीड कंट्रोलर और ट्रैफिक सिग्नल भी लगाए गए, लेकिन उसके बाद भी सड़क दुर्घटना में किसी प्रकार की कमी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन






सर्वे के दौरान हरिद्वार देहरादून के बीच सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जो स्थान संवेदनशील माने गए हैं वहां पर लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना है। फिलहाल मृदा परीक्षण का कार्य चल रहा है। उसके बाद डीपीआर तैयार कर फ्लाइओवर का निर्माण किया जाएगा। - पंकज मौर्या, निदेशक एनएचएआई देहरादून क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed