{"_id":"61f592f1fe246f14a55ecd5a","slug":"five-boxes-of-liquor-caught-in-the-car-one-arrested-rishikesh-news-drn4028220161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में तस्करी कर ऋषिकेश ला रहता शराब, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में तस्करी कर ऋषिकेश ला रहता शराब, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपोखरी थाना पुलिस ने कार में ऋषिकेश लाई जा रही अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार से अंग्रेजी शराब की पांच पेटियां बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रानीपोखरी थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चेकिंग और गश्त टीमें गठित की गई हैं। शनिवार सुबह पुलिस टीम नागाघेर, रानीपोखरी पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने देहरादून की ओर से ऋषिकेश आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया। कार चालक कार को घुमा कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने दौड़कर कार चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें अवैध अंग्रेजी शराब की पांच पेटियां बरामद कीं। थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि आरोपी की पहचान अमित प्रताप (39) निवासी रायवाला, थाना रायवाला, जिला देहरादून के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं तस्करी के लिए इस्तेमाल की गई कार को पुलिस ने सीज कर दिया है।