{"_id":"680fddd1f6368a46b20509c3","slug":"fire-watcher-putting-out-fire-wearing-slippers-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-676573-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: हेलमेट, ड्रेस व जूते तक नहीं...चप्पल पहनकर आग बुझा रहे फायर वॉचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: हेलमेट, ड्रेस व जूते तक नहीं...चप्पल पहनकर आग बुझा रहे फायर वॉचर
Tue, 29 Apr 2025 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (देहरादून)
Updated Tue, 29 Apr 2025 07:25 PM IST
सार
लालढांग रेंज में करीब तीन महीने के लिए वन विभाग की ओर से फायर वाॅचर रखे गए हैं। जंगलों में आग बुझाने के लिए भूख लगने पर वन विभाग की ओर से इनके लिए गुड़ और चना आदि की व्यवस्था की जाती है, लेकिन इन कर्मियों को खराब गुड़ दिया गया है।
विज्ञापन
जंगल की आग
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
लैंसडोन वन प्रभाग अंतर्गत लालढांग रेंज में वन विभाग की ओर से तैनात फायर वाॅचर चप्पल पहनकर जंगल की आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। विभाग की ओर से उन्हें सामान्य सुरक्षा उपकरण भी नहीं उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
लालढांग रेंज में करीब तीन महीने के लिए वन विभाग की ओर से फायर वाॅचर रखे गए हैं। जंगलों में आग बुझाने के लिए भूख लगने पर वन विभाग की ओर से इनके लिए गुड़ और चना आदि की व्यवस्था की जाती है, लेकिन इन कर्मियों को खराब गुड़ दिया गया है। उनके पास आग से बचाव के लिए पर्याप्त संसाधन भी उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
Rishikesh: जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर 1.10 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ फायर वाॅचरों ने बताया कि वे बीते चार दिनों से सीला, फेडवा के जंगलों में लगी आग को बिना सुरक्षा उपकरण हेलमेट, ड्रेस, जूतों के आग बुझा रहे हैं। खाने के लिए खराब गुड़ दिया है। यह गुड़ पत्थर से भी नहीं टूट रहा है। अधिकारियों को उपकरणों के लिए कई बार कह दिया है। अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं। ऐसे में हम लोग जान जोखिम में डालकर भी आग को नहीं बुझा पा रहे हैं।