फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fire in three huts in Shivpuri

शिवपुरी में लगी तीन झोपड़ियों में आग

Wed, 09 Oct 2019 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fire in three huts in Shivpuri
शिवपुरी पुल के नीचे झोपड़ियों में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी। - फोटो : RISHIKESH
शिवपुरी पुल के नीचे नेपाल मूल के रहने वाले लोगों की तीन झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। आग लगने के कुछ ही मिनटों में झोपड़ियों के अंदर रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची, मगर तब तक सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। शिवपुरी चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब पौने बारह बजे शिवपुरी पुल के नीचे से बड़ी मात्रा में धुआं उठने की सूचना मिली। इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने पाया कि झोपड़ियों में आग लगी हुई है। उन्होंने बताया कि आग ने काफी विकराल रूप धारण कर लिया था। इसकी सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई। थोड़ी देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, मगर तब तक झोपड़ियों मेें रखा सारा सामान जल चुका था। पास ही रहने वाले लालचंद ने बताया कि झोपड़ियां उसके रिश्तेदारों संजय, करण सिंह और काजी गुरु की हैं। जो काम करने डोईवाला गए हुए थे, जिनको आग लगने की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed