फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fire breaks out in tent warehouse, goods reduced to ashes

Rishikesh News: टैंट के गोदाम में लगी आग, सामान राख

Mon, 29 Apr 2024 03:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in tent warehouse, goods reduced to ashes

विज्ञापन
परशुराम चौक स्थित एक टैंट के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब सात बजे परशुराम चौक के पास श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज मार्ग पर स्थित मनोज कुमार शर्मा के राजू टैंट हाउस के बंद गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई। गोदाम से उठती आग की विकराल लपटों को देखकर आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन स्टेशन को दी। अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई।
विज्ञापन




अग्निशमन स्टेशन ऋषिकेश के प्रभारी सुनील रावत ने बताया कि स्टेशन पर मौजूद दो बड़े टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग के विकराल रूप के कारण टैंकर पर्याप्त नहीं हो पाए। इसके बाद लालतप्पड़ और टिहरी जनपद से दो अन्य टैंकर बुलाए गए। बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed