फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fire breaks out in moving bus, narrow survivors

चलती बस में लगी आग से मचा हडकंप, सभी यात्री सुरक्षित

Thu, 17 Mar 2022 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in moving bus, narrow survivors
देहरादून से बरेली जा रही उत्तर प्रदेश के अमरोहा डिपो की बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। आगजनी के वक्त रोडवेज की बस में 37 सवारियां बैठी थीं। चलती बस में धुआं दिखाई देने पर बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सवारियों को सुरक्षित उतार दिया। आगजनी से बस पूरी तरह से राख हो गई। फायर ब्रिगेड के दो वाहनों को आग पर काबू पाने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया।
विज्ञापन

लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास हाईवे पर देहरादून से डोईवाला की ओर आ रही यूपी रोडवेज की बस में करीब दो बजे आग लगने से अफरातफरी का माहौल हो गया। बताया गया कि टोल बैरियर पार करते समय चालक को बस के अंदर धुआं उठता दिखाई दिया। उसने समझदारी दिखाते हुए तत्काल कंडक्टर को सभी सवारियां उतारने को कहा। कुछ समय बाद बस धूं धूंकर जलने लगी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंची और फायर ब्रिगेड के वाहनों को बुलाया। मौके पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राज विक्रम सिंह पंवार ने बताया कि प्रथम दृष्टया बस में हुए शार्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि बस में सवार सभी 37 यात्री पूरी तरह से सुरक्षित बाहर आ गए थे। समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। सभी यात्रियों को दूसरे साधनों से भिजवाया गया।
विज्ञापन

यदि थोड़ी ओर देर होती तो जनहानि हो जाती
लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास आग लगने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई रोडवेज की बस में सवार अधिकांश लोग बरेली जा रहे थे। बरेली जा रहे विनोद कुमार ने बताया कि जैसे ही बस ने टोल प्लाजा क्रॉस किया तो बस के अंदर धुआं उठने लगा। अचानक तेजी से सभी यात्री बाहर आने लगे। यदि बस रुकने में थोड़ा विलंब होता तो जनहानि हो सकती थी। यात्री विजय ने बताया कि बस चालक ने सभी को तत्काल उतरने के लिए कहा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बाद में दूसरे वाहनों से यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर फायर ब्रिगेड वाहन खड़ा करने की मांग
देहरादून डोईवाला हाईवे पर लच्छीवाला में जंगल वाले क्षेत्र में बस में लगी आग के मामले को लेकर प्रशासन से टोल प्लाजा पर आपातकालीन वाहन की तर्ज पर फायर ब्रिगेड का वाहन भी 24 घंटे खड़ा रखने की मांग की गई है। लोकहितकारी परिषद के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मंदीप बजाज और समाजसेवी राजन गोयल आदि ने कहा कि विशेषकर गर्मियों के मौसम में ऐसी घटनाओं और जंगल की आग बुझाने में इससे मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed