{"_id":"6a33020d992aa73e9c04f92b","slug":"fir-against-two-in-dispute-between-camp-operators-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-998186-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कैंप संचालकों के विवाद में दो पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कैंप संचालकों के विवाद में दो पर प्राथमिकी दर्ज
Thu, 18 Jun 2026 01:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपुरी में कैंप संचालकों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। विनोद अवस्थी ने मुनिकीरेती थाने में तहरीर में बताया कि वह शिवपुरी में एक कैंप व राफ्टिंग कंपनी में प्रबंधक हैं। आठ जून की रात दस बजे पास के कैंप स्वामी राजबीर सिंह भंडारी और जोत सिंह ने उन पर हमला किया। कुछ अज्ञात लोग भी उनके साथ थे। अवस्थी ने आरोप लगाया कि आरोपियो ने गाली-गलौच की और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्हें इतना पीटा गया कि बाएं कान से सुनाई देना बंद हो गया। थाना मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि राजबीर, जोत सिंह और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन