फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fine of Rs 500-500 on four Municipal Corporation officials

Rishikesh News: नगर निगम के चार अधिकारियों पर 500-500 रुपये का जुर्माना

Fri, 01 Dec 2023 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 500-500 on four Municipal Corporation officials
I
विज्ञापन

II- अतिक्रमण की सूचना समय पर न देने पर सूचना आयुक्त ने की कार्रवाई
I
I

I
I- सेवानिवृत हो चुके एक लोक सूचना अधिकारी पर कार्रवाई के लिए लिखा
I
रेलवे रोड पर एक व्यक्ति की ओर से नाली पर किए गए अतिक्रमण ध्वस्त करने में लापरवाही बरतने और अतिक्रमण हटाने को लेकर की गई कार्रवाई की सूचना देने में देरी करने पर सूचना आयुक्त्त अनिल चंद्र पुनेठा ने नगर निगम के चार अधिकारियों पर 500-500 रुपये जुर्माना लगाया गया है। साथ ही सेवानिवृत हो चुके एक लोक सूचना अधिकारी पर कार्रवाई के लिए नगर आयुक्त ऋषिकेश को पत्र लिखा है।
I
Iरेलवे रोड निवासी सुरेश दीक्षित ने 18 अगस्त 2021 को नगर निगम से पांच बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। 21 सितंबर को लोक सूचना अधिकारी नगर निगम की ओर से अपीलकर्ता को जानकारी दी गई थी। जानकारी से संतुष्ट न होने पर अपीलकर्ता ने 25 सितंबर 2021 को विभागीय अपीलीय अधिकारी नगर आयुक्त के कार्यालय में अपील की थी। वहां से संतोषजनक जानकारी न मिलने पर अपीलकर्ता ने दूसरी अपील की थी।
विज्ञापन

I
I
I
Iअपीलकर्ता की ओर से कहा गया था कि अभी तक 70 प्रतिशत अतिक्रमण हट पाया है। अभी 30 प्रतिशत अतिक्रमण हटाया जाना है। 21 नवंबर 2023 को तत्कालीन सहायक नगर आयुक्त बद्री प्रसाद भट्ट, तत्कालीन जेई आनंद मिश्रवाण, एसएनए रमेश रावत, एसएनए चंद्रकांत भट्ट सूचना सुनवाई के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iसूचना देरी से देने पर तत्कालीन लोक सूचना अधिकारी आनंद मिश्रवाण, तत्कालीन एसएनए बद्री प्रसाद भट्ट, तत्कालीन लोक सूचना अधिकारी रमेश रावत और वर्तमान में लोक सूचना अधिकारी चंद्रकांत भट्ट पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उक्त धनराशि तीन महीने से अंदर राजकोष में जमा करनी होगी। वहीं सेवानिवृत्त हो चुके लोक सूचना अधिकारी एलम दास पर कार्रवाई के लिए नगर निगम प्रशासन को पत्र लिखा है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article