फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fifth note of musical scale. Most of the seats at PG level

Rishikesh News: पीजी पाठ्यक्रमों में सीटें खाली, आंदोलन की चेतावनी

Fri, 01 Dec 2023 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fifth note of musical scale. Most of the seats at PG level
Iछात्र कर रहे समर्थ पोर्टल खोले जाने की मांगI
विज्ञापन




श्रीदेव सुमन विवि के प. ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में पीजी स्तर पर अधिकांश सीटें खाली रह गई है। परिसर प्रशासन का कहना है कि रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विवि के नोडल अधिकारी को लिखा गया है।



इस सत्र में परिसर में पीजी स्तर पर करीब 6 से अधिक नए पाठ्यक्रम भी शुरू हुए हैं। जिनमें भी काफी कम संख्या में छात्रों ने प्रवेश लिया है। पूर्व छात्र संघ सचिव अमन पांडे ने कहा कि रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल खोले जाने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। लेकिन विवि प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


विवि प्रशासन की उदासीनता छात्रों पर भारी पड़ रही है। पांडे ने बताया कि पीजी पाठ्यक्रमों में कहीं 40 तो कहीं 60 फीसदी से अधिक सीटें रिक्त हैं। छात्रों ने रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए जल्द समर्थ पोर्टल न खोले जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। पांडे ने कहा कि जल्द पोर्टल नहीं खोला गया तो धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। परिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत ने बताया कि पीजी स्तर पर रिक्त सीटों के एप्रूवल और इन सीटों पर प्रवेश के लिए विवि के नोडल अधिकारी को लिखा गया है। समर्थ पोर्टल खुलवाने की कार्रवाई विवि स्तर से होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed