फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fever panic increases in pilgrimage, packed beds

तीर्थनगरी में बुखार का बढ़ रहा आतंक, खचाखच भरे बेड

Thu, 10 Oct 2019 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Fever panic increases in pilgrimage, packed beds
ओपीड़ी काउंटर पर लगी मरीजों व उनके तीमारदारों की भीड़। - फोटो : RISHIKESH
तीर्थनगरी में वायरल बुखार का आतंक बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में बुखार से पीड़ित मरीज इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं। इससे अस्पताल में सभी बेड फुल हैं। अस्पताल में बुधवार को 500 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह से दोपहर बाद तक ओपीडी काउंटर के बाहर तीमारदारों की लंबी लाइनें लगी रहीं। लंबी लाइनों के कारण मरीजों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दो दिनों की छुुट्टी के बाद बुधवार को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इस दौरान ओपीडी समेत पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे आदि जगहों पर जांच के लिए भीड़ उमड़ी रही। विदित है कि शिवपुरी, तपोवन, मुनिकीरेती, शीशमझाड़ी, चौदह बीघा, ढालवाला, ऋषिकेश, आईडीपीएल, श्यामपुर, इंद्रानगर, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला समेत कई क्षेत्रों के लोग प्रतिदिन देहरादून रोड स्थित एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। बुधवार को अन्य दिनों की अपेक्षा दोपहर तक ओपीडी काउंटर पर लंबी लाइनों में मरीजों के तीमारदार खड़े नजर आए।
विज्ञापन

इस दौरान मरीजों को घंटों बैठकर खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल के डॉ एसके पंत ने बताया कि बीते कुछ दिनों से तापमान में गिरावट हुई है। मगर इसके बावजूद दिनों दिन वायरल बुखार का प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है। कुछ मरीजों में डेंगू की पुष्टि भी हो रही है। जिनको इलाज के लिए अस्पताल मेें भर्ती किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से सरकारी अस्पताल में मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed