{"_id":"66eb61c14c022e799d046c64","slug":"fencing-has-been-installed-at-many-places-to-stop-elephants-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-504767-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: फेंसिंग पर पेड़ गिराकर आबादी क्षेत्र में पहुंच रहे हाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: फेंसिंग पर पेड़ गिराकर आबादी क्षेत्र में पहुंच रहे हाथी
विज्ञापन
Iइनकी चालाकी देखकर वनकर्मी भी हैरान, निकाली फेंसिंग की तोड़
I
Iकालूवाला और अन्य गांवों में तीन स्थानों पर फेंसिंग तोड़कर फसलों को पहुंचाया नुकसानI
हाथी और दूसरे वन्य जीवों को जंगल के अंदर रोकने के लिए कई स्थानों पर फेंसिंग लगाई गई है। हाथी या दूसरे जंगली जानवर जब इस फेंसिंग को पार करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें तारों में दौड़ रहे हल्के करंट से झटका लगता है। लेकिन हाथी ने इसका तोड़ निकाल लिया है। फेंसिंग पर पेड़ गिराकर हाथी आबादी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं और किसानों के फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इनकी चालाकी देखकर वनकर्मी भी हैरान हैं।
हाथी अब फेंसिंग को पार करने के लिए जंगल में ऐसी जगह तलाश करता है, जहां पर फेंसिंग किनारे कोई छोटा मोटा पेड़ खड़ा है। पेड़ को गिराकर हाथी फेंसिंग के ऊपर डाल देता है। जिससे फेंसिंग पेड़ के नीचे दब जाती है। जिसके बाद हाथी आसानी से खेतों या आबादी क्षेत्रों में घुस रहा है।
पिछले दिनों थानो वन रेंज से सटे हुए कालूवाला और इससे सटे हुए गांवों में हाथी ने अलग-अलग दिन तीन स्थानों पर फेंसिंग तोड़कर फसलों को नुकसान पहुंचाया है। जंगल किनारे कई स्थान ऐसे भी हैं, जहां वन विभाग ने हाथी को जंगल में रोकने के लिए खाई खुदवाया था। लेकिन हाथी कई स्थानों पर खाई को मिट्टी भरकर पार करने लगा। जिसके बाद फेंसिंग लगाई गई थी। लेकिन अब हाथी ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है।
विज्ञापन
हाथी इसके ऊपर पेड़ गिराकर तारों को क्षतिग्रस्त कर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं जंगल से सटे हुए इलाकों की सड़कों में हाथी आराम से घूम रहे हैं। जिससे रात में आवाजाही करने वाले लोगों को भी खतरा पैदा हो गया है।
Iहाथी को पुराने गलियारे रहते हैं यादI
वन अधिकारियों का कहना है कि हाथी को पीढ़ी दर पीढ़ी अपने पुराने गलियारे याद रहते हैं। यदि उन गलियारों में या आसपास आबादी बस जाए तो भी हाथी अपने पुराने गलियारों को नहीं भूलता है। अधिकारियों का कहना है कि वन्य जीवों में हाथी काफी समझदार जानवर होता है। जो अपने परिवार के प्रति भी काफी संवेदनशील होते हैं।
I
I
Iवन विभाग लगातार हाथी और वन्य जीवों को रोकने के लिए जंगलों के किनारे फेंसिंग लगा रहा है। लेकिन पिछले दिनों फेंसिंग लगे होने के बावजूद जब हाथी कालूवाला और आसपास के इलाकों में घुसा तो निरीक्षण के बाद पता चला कि हाथी ने तीन स्थानों पर फेंसिंग पर पेड़ गिराकर खेतों में घुसपैठ की है। जिससे किसानों की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। - एनएल डोभाल, रेंजर थानो वन रेंजI