फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Farmers of Doiwala will go to Muzaffarnagar rally

मुजफ्फरनगर रैली में जाएंगे डोईवाला के किसान

Thu, 26 Aug 2021 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers of Doiwala will go to Muzaffarnagar rally
डोईवाला में आयोजित किसानों की बैठक को संबोधित करते भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के जिलाध्यक् - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप और किसानों की बैठक में तय किया गया आगामी पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में आहूत किसान रैली में डोईवाला के किसान भी अधिक संख्या में प्रतिभाग करेंगे। संगठन ने सरकार से गन्ना मूल्य 450 प्रति क्विंटल करने की मांग भी रखी।
विज्ञापन

बुधवार को गुरुद्वारा लंगर हॉल परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए भाकियू टिकैत ग्रुप के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह खालसा ने किसानों की समस्याओं के निदान के लिए किसानों को संगठित होना पड़ेगा। ग्राम स्तर तक किसानों को उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए सहयोग मांगा जाएगा। खालसा ने कहा कि मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान रैली में स्थानीय किसान बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि किसानों की समस्याओं का चिह्निकरण कर निराकरण के लिए संघर्ष होगा। पिछले कई सालों से गन्ना मूल्य बढ़ोत्तरी नहीं होने पर किसानों ने रोष जताया है। साथ ही नया गन्ना मूल्य 450 प्रति क्विंटल करने की मांग रखी। बैठक में किसान कांग्रेस अध्यक्ष उम्मेद वोरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रवीण पुरोहित, इंद्रजीत सिंह लाडी, गुरुबचन सिंह, भगवान सिंह, अब्दुल कादिर, रहमान अली, परमजीत सिंह, सोहन सिंह, सुनील चौहान, हरभजन सिंह, तेजपाल सिंह, राजेश नौटियाल, प्रताप सिंह और प्रीतपाल आदि थे।
विज्ञापन

गन्ना मूल्य बढ़ाने के लिए किसान सभा आज देगी ज्ञापन
डोईवाला। किसान सभा के जिला संयुक्त सचिव याकूब अली ने बताया कि बृहस्पतिवार आज किसान सभा गन्ना मूल्य बढ़ाने और किसानों के रायमशविरा से तय करने की मांग को लेकर ज्ञापन गन्ना मंत्री को भेजेगी। बताया कि आज किसानों का प्रतिनिधिमंडल शुगर मिल के अधिशासी निदेशक से मिलेगा। किसानों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed