फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Farmers' faces lit up with joy due to heavy rainfall.

Rishikesh News: जोरदार बारिश से किसानों के चेहरे खिले

Sat, 18 Jul 2026 02:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 18 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers' faces lit up with joy due to heavy rainfall.
जौलीग्रांट और आस-पास के क्षेत्रों में शुक्रवार के दिन जोरदार बारिश हुई। जिससे खेत-खलियान बारिश के पानी से लबालब भर गए। काफी दिनों बाद हुई जोरदार बारिश से किसानों से चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

किसान पिछले काफी दिनों से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। बारिश की कमी के कारण किसानों के रोपाई वाले खेतों में दरारें पड़नी शुरू हो गई थी। जिससे किसान काफी मायूस थे। लेकिन शुक्रवार के दिन दोपहर और शाम हुई जोरदार बारिश के कारण किसानों के खेत पानी से भर गए। जिससे धान की फसल को विशेष लाभ मिला है। वहीं लोग भी उमस भरी गर्मी से परेशान थे। लेकिन बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया।
विज्ञापन


बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। एयरपोर्ट पर इससे पहले नौ जुलाई के दिन 76.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। जबकि शुक्रवार के दिन एयरपोर्ट पर कुल 74.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30.9 और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि उसके बाद भी हल्की बारिश जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed