फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Farmers difficulties increase due to the work boycott by accountants

Rishikesh News: लेखपालों के कार्य बहिष्कार से किसानों की बढ़ी मुश्किलें

Sun, 25 Oct 2026 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 25 Oct 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers difficulties increase due to the work boycott by accountants
- धान की फसल बरबाद होने से किसानों की बढ़ी चिंता, नुकसान का सर्वे पूरा नहीं होने से मुआवजे की प्रक्रिया में आ रही दिक्कतें
विज्ञापन

डोईवाला। बारिश और ओलावृष्टि से धान की फसल को हुए नुकसान के बाद किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं, लेकिन लेखपालों के कार्य बहिष्कार के कारण फसल क्षति का सर्वे और आकलन पूरा नहीं हो पा रहा है। इससे प्रभावित किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि नुकसान की भरपाई के लिए शासन-प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है।

पिछले दिनों हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से धान उत्पादक किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसल प्रभावित होने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में किसान मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन सर्वे पूरा नहीं होने से राहत मिलने में देरी की आशंका है।
विज्ञापन


कृषक फेडरेशन के अध्यक्ष उमेद वोरा ने बताया कि भारी बारिश से धान उत्पादक किसानों को काफी नुकसान हुआ है। अभी तक फसल क्षति का सर्वे और आकलन पूरी तरह नहीं हो पाया है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने नुकसान की भरपाई के लिए उचित कार्रवाई की आवश्यकता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार विरम सिंह ने बताया कि लेखपाल अपनी कुछ विशेष मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। इसके बावजूद कई काम कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि फसल नुकसान की जानकारी लेखपाल के संज्ञान में होगी, तो किसानों को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed