{"_id":"6a160b64e99cbef57b01a239","slug":"farmers-demonstrated-in-the-tehsil-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-981354-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: किसानों ने तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: किसानों ने तहसील में किया प्रदर्शन
Wed, 27 May 2026 02:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 27 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध और बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा से जुड़े किसानों ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी डोईवाला के माध्यम से गन्ना मंत्री को ज्ञापन भेजा।
किसान सभा के मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह के नेतृत्व में किसान तहसील मुख्यालय जुलूस के रूप में पहुंचे और प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक ताजेंद्र सिंह ताज ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि बढ़ती महंगाई से किसान खेती के प्रति हतोत्साहित हो रहा है। किसान सभा जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र में लोगों की इच्छा के विपरीत स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। किसानों को सर्वाधिक नुकसान पहुंच रहा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि गन्ना किसानों का बकाया भुगतान लंबित होने से आर्थिक दिक्कतें आ रही हैं। स्मार्ट मीटर का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन में राजेंद्र पुरोहित, बलबीर सिंह, याकूब अली, जाहिद अंजुम करतार सिंह नेगी, अनूप पाल, सरजीत सिंह, शुभम कांबोज आदि मौजूद रहे।