फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Expressed happiness over Yogi becoming CM again

योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर संतों ने जताई खुशी

Fri, 25 Mar 2022 08:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
Expressed happiness over Yogi becoming CM again
योगी आदित्यनाथ के दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर संतों ने ब्रह्मपुरी राम तपस्थली आश्रम स्थित मंदिर में घंटे घड़ियालों के द्वारा खुशी जाहिर की। ब्रह्मपुरी राम तपस्थली के संस्थापक अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास की अध्यक्षता में यह उत्सव मनाया गया। सभी संत महात्माओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। वहीं दूसरी ओर आपस में हरि नाम संकीर्तन करते हुए श्रीराम के जयघोष के नारे लगाए।
विज्ञापन

स्वामी दयाराम दास ने कहा कि यह जीत हमारे पूरे भारत की जीत है। यह सनातन धर्म की जीत है। यह जीत उन सभी जाति संप्रदाय के साथ-साथ विकास और सुशासन की जीत है। वहीं तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के हाथ दोबारा मुख्यमंत्री की कमान दिए जाने पर ऋषिकेश और हरिद्वार के संतों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि संतों को उम्मीद है कि योगी आदित्यनाथ के पिछले कार्यकाल की तरह इस कार्यकाल में भी यूपी में कानून व्यवस्था मजबूत रहेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर महंत चक्रपाणि दास, महंत प्रमोद दास, महंत महावीर दास, महंत विष्णुदास, महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य, सुदर्शनाचार्य, श्री 1008 धर्मरत्न स्वामी, राम प्रपन्नाचार्य महाराज, अरविंद महाराज, अमर दास, चक्रपाणि महाराज, जामवंत बाबा, पवन दास, अजय राम दास, सुरेशादास, पुरुषोत्तम शरण दास, शशिकांत तिवारी, विमल दास, स्वामी अखंडानंद, बलराम दास रामदास आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed