फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Even though the rain has brought relief from the heat

Rishikesh News: किसानों की मेहनत पर आसमान ने फेरा पानी

Sun, 28 Apr 2024 04:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Even though the rain has brought relief from the heat
Iबारिश होने से गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन खेतों में गेहूं की कटी फसल भीगी
विज्ञापन

I

I
I

Iहवा से गेहूं की खड़ी फसल गिरी, आम-लीची को नुकसानI

बारिश होने से भले ही गर्मी से राहत मिल गई है, लेकिन किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। खेतों में इन दिनों गेहूं की कटाई चल रही है। बारिश से खेतों में खड़ी और कटी फसल भीग गई है। जिससे गेहूं का दाना काला पड़ने की संभावना बढ़ गई है। बारिश से आम और लीची की फसल भी प्रभावित हो सकती है।



शनिवार को डोईवाला क्षेत्र में सुबह से रुक रुककर बारिश हुई। तेज आंधी भी चली। शाम तक मौसम खराब रहा। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिल गई, लेकिन किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गई। खेतों में गेहूं की फसल कटाई हो रही है। विकासखंड डोईवाला में 1500 हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई है। खेतों में कहीं फसल कटाई चल रही है तो कहीं अभी खड़ी है। किसानों ने बताया कि बेमौसमी बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। कटी गेहूं की फसल को सीधा नुकसान होगा। इससे गेहूं का दाना काला पड़ जाएगा। आम और लीची की फसल भी प्रभावित होगी। किसान नंद किशोर ने बताया कि फिर से बारिश और ओलावृष्टि हुई तो फसल को अधिक नुकसान होगा।
विज्ञापन


I
I

I
I

Iबारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। कटी फसल का दाना काला पड़ने और हवा से गेहूं की खड़ी फसल गिरने की संभावना है। हालांकि, सर्वे के बाद इसका पता चल सकेगा। - डीएस असवाल, कृषि अधिकारी, डोईवालाI
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed