{"_id":"6324cc20c197701556058f8f","slug":"even-the-rain-did-not-deter-the-enthusiasts-rishikesh-news-drn422950150","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rafting in Rishikesh: बारिश भी रोमांच के शौकीनों का नहीं तोड़ पाई हौसला, 800 पर्यटकों ने उठाया लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rafting in Rishikesh: बारिश भी रोमांच के शौकीनों का नहीं तोड़ पाई हौसला, 800 पर्यटकों ने उठाया लुत्फ
Sat, 17 Sep 2022 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 06:16 PM IST
सार
बौछार के साथ दिनभर की बारिश भी रोमांच का शौक रखने वाले पर्यटकों के हौसले को डिगा नहीं पाई। शुक्रवार को भी दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश सहित आसपास के प्रदेशों से राफ्टिंग करने के इरादे से पहुंचे पर्यटकों ने गंगा की उफनती लहरों में राफ्टिंग के रोमांच का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
rafting
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिमझिम फुहारों के बीच दिनभर हुई बारिश भी रोमांच के शौकीनों का हौसला नहीं तोड़ पाई। शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश के बावजूद भी मुनिकीरेती क्षेत्र में करीब 800 पर्यटकों ने गंगा में राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच भी साबित हुई। जिसके चलते बुधवार रात्रि से लगातार बारिश जारी है, जिससे गदेरों के साथ ही गंगा भी उफान पर पहुंच गई है, लेकिन बौछार के साथ दिनभर की बारिश भी रोमांच का शौक रखने वाले पर्यटकों के हौसले को डिगा नहीं पाई। शुक्रवार को भी दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश सहित आसपास के प्रदेशों से राफ्टिंग करने के इरादे से पहुंचे पर्यटकों ने गंगा की उफनती लहरों में राफ्टिंग के रोमांच का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
राफ्टिंग एसोशिएशन के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि करीब 800 से अधिक पर्यटकों को राफ्टिंग कराई गई, जबकि बृहस्पतिवार को भी करीब 500 से अधिक पर्यटक गंगा में राफ्टिंग के लिए पहुंचे थे। फिलहाल गंगा का जलस्तर अधिक होने से अभी ब्रह्मपुरी से रामझूला तक 10 किमी की दूरी में ही राफ्टिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Snowfall In Uttarakhand: सीजन का पहला हिमपात, बदरीनाथ-हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ की चोटियों पर बर्फबारी
गंगा का जलस्तर कम होने के बाद शिवपुरी से राफ्टिंग का संचालन शुरू किया जाएगा। राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। बीते दो दिनों से खराब मौसम के कारण भी राफ्टिंग व्यवसाय में कमी आई है। वहीं, पितृपक्ष के चलते भी कम ही पर्यटक राफ्टिंग के लिए पहुंच रहे है। नवरात्रि के बाद राफ्टिंग के कारोबार में इजाफा होने की उम्मीद है।