फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Empowerment of the country is possible only through the upliftment of women

महिलाओं के उत्थान से ही संभव है देश का सशक्तीकरण

Tue, 09 Mar 2021 12:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Empowerment of the country is possible only through the upliftment of women
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं मेयर अनिता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। अंतरराष्टीय महिला दिवस के अवसर पर एम्स ऋषिकेश में नर्सिंग कॉलेज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एम्स निदेशक प्रो रवि कांत ने कहा कि हमारे देश में महिला सशक्तीकरण का संकल्प तभी पूरा होगा, जब महिलाएं आर्थिक, शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ हो पाएंगी। इस दौरान दौरान महिलाओं को उनके स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक कर निदान की जानकारियां दी गई।
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेज व कंटिन्यूअस प्रोफेशनल डेवलपमेंट सीपीडी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में डीन एकेडमिक प्रो. मनोज गुप्ता ने कहा कि महिलाएं एक कुशल प्रबंधक की भांति कार्य करती हैं। आवश्यकता पड़ने पर घर की आर्थिक व्यवस्था को भी वह सही ढंग से मैनेज कर लेती हैं, ऐसे में वह बेहतर अर्थशास्त्री भी होती हैं। नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वसंथा कल्याणी ने कहा कि महिलाओं के जीवन में कई तरह की चुनौतियां आती हैं। लिहाजा वह इन चुनौतियों को स्वीकार कर जीवन के संघर्ष के लिए खुद को सक्षम बना लेती हैं। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाली विभिन्न विभागों से जुड़ी महिला कार्मिकों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में डीन एलुमिनाई एवं आईबीसीसी की प्रमुख प्रो. बीना रवि, स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. जया चतुर्वेदी, प्रोक्टर प्रोफेसर वीके बस्तिया, सीपीडी प्रभारी डॉ. शालिनी राव, डॉ. भानु दुग्गल, डॉ. अनीसा आसिफ मिर्जा, प्रशासनिक अधिकारी श्रीमति संतोष, डीएमएस डॉ. अनुभा अग्रवाल, डॉ. अनुपमा बहादुर, डॉ. रश्मि मल्होत्रा, डॉ. प्रसूना जैली, डॉ. अंजुम, डॉ. किरन मीणा, डॉ. सत्यश्री, डॉ. रूबी गुप्ता, डॉ. स्वीटी गुप्ता, डॉ. सत्यावती राना, डॉ. दलजीत, डॉ. राजलक्ष्मी, जेवियर बेल्सियाल, रूपेंद्र देयोल, मलार कोडी, राखी मिश्रा, रूचिका रानी, पुष्पा रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed