फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Emphasis placed on organic and old basmati farming

जैविक और पुरानी बासमती की खेती पर दिया जोर

Wed, 30 Sep 2020 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Emphasis placed on organic and old basmati farming
बैठक में शामिल प्रमुख सचिव कृषि हरबंस चुग का स्वागत करते ग्रामप्रधान अनिल पाल। - फोटो : RISHIKESH
जनपद में कलस्टर आधारित कृषि ग्राम योजना की ग्राम स्तरीय बैठक में मंगलवार को जैविक खेती और पुरानी बासमती की खेती पर जोर दिया गया। कृषि मंडी और हाट बाजार को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

डोईवाला ब्लॉक के माजरी ग्रांट ग्राम सभा में मंगलवार को इंटीग्रेटड मोडेल एग्रीकल्चर विलेज यानी आईएमए विलेज की बैठक हुई। इसमें जनपद के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय किसानों ने प्रतिभाग किया। प्रमुख सचिव कृषि हरबंश चुग ने समूह बनाकर कृषि कार्य करने की बात कही। उन्होंने पशुपालन, रेशम उद्योग, मत्स्य पालन, मुर्गी, गाय और मौन पालन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आईएमए विलेज से किसानों और ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा जैविक कृषि कर साग-सब्जी और फल फूल की पैदावर करने, जड़ी बूटी और मशालों की खेती पर ध्यान फोकस करने, कृषि मंडी और हाट बाजार को लेकर विचार विमर्श किया गया। माजरी ग्रांट ग्राम प्रधान अनिल पाल ने बताया कि आईएमए विलेज बनने से गांव का विकास और उन्नयन तेजी से होगा।
विज्ञापन

बैठक में नाबार्ड के ज्ञानेन्द्र मनी, भास्कर पंत, विकास कुजैन, मशरूम अधिकारी संजय कमल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसबी पांडे, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी, मत्स्य अधिकारी विनोद यादव, वीके तिवारी, नरेश कुमार, बीएस नेगी, बाचस्पति भट्ट, रमेश धनै, हिमानी, किसान अनिल पाल, गुरदीप सिंह, फूल सिंह, जसवंत सिंह, शेर सिंह, दयाराम, कुंवर सिंह, सुखविंदर सिंह, खेम सिंह, स्वतंत्र बिष्ट, यशपाल सिंह, अजीत सिंह, रामचंद्र, देवेन्द्र पाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed