फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Emphasis on strengthening the organization at the metropolitan Congress meeting

Rishikesh News: महानगर कांग्रेस की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

Tue, 06 Oct 2026 06:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening the organization at the metropolitan Congress meeting
ऋषिकेश। महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक मंगलवार को कांग्रेस भवन, रेलवे रोड में हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही सात अक्तूबर (आज) को भाजपा व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हरिद्वार में प्रस्तावित कांग्रेस के विशाल मार्च में ऋषिकेश से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक संगठन को नई दिशा देने की शुरुआत है। प्रत्येक पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए वार्ड से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने हरिद्वार में प्रस्तावित मार्च में ऋषिकेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाएंगे। परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगी। मार्च की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस मौके देवेंद्र प्रजापति, मधु जोशी, बृजभूषण बहुगुणा, रुकम पोखरियाल, पुरन्जय राजभर, परमेश्वर राजभर, विनोद रतूड़ी, दीपक अरोड़ा, सुनील गुप्ता, गुरमीत सिंह मिनोचा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed