फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Elephants trample paddy crop in Khadri region

खदरी क्षेत्र में हाथियों ने रौंदी धान की फसल

Wed, 07 Oct 2020 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Elephants trample paddy crop in Khadri region
खदरी में रात्रि गश्त करते वनकर्मी। - फोटो : RISHIKESH
ग्रामसभा खदरी के खादर में बीते सोमवार रात राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगल से खेतों में घुसे जंगली हाथियों ने धान की फसल रौंदते हुए जमकर उत्पात किया। किसानों ने पटाखे फोड़कर हाथियों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वे टस से मस नहीं हुए। इसके बाद सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश एमएस रावत ने बताया कि हाथियों के गांव की सीमा में प्रवेश की सूचना पर तुरंत टीम को रवाना कर दिया गया। रात साढ़े 11 बजे कड़ी मशक्कत के बाद वनकर्मी हाथियों को जंगल की ओर खेदने में सफल रहे। स्थानीय किसान विनोद जुगलान, मोहर सिंह और सोहन लाल ने बताया कि जब वे सोमवार की रात नौ बजे खेतों में पहुंचे तो दो हाथी उनके खेतों की ओर बढ़ रहे थे। जिन्हें शोर मचाकर भगाने की कोशिश की गई, लेकिन वे टस से मस नहीं हुए। जंगल नजदीक होने के कारण गुलदार का खतरा बना रहता है, ऐसे में रातभर खेतों में रहना जोखिम भरा है। रात को गश्ती दल में वनविभाग के राम चन्द्र सिंह रावत, पूर्व सैनिक संजय सिंह रावत, वनकर्मी अनुराग सिंह, मनोज कुमार भोला, सोनू कुमार, कृषक मोहर सिंह, राय सिंह, सोहन लाल, मंगणि राम, धर्म पाल नेगी, चमन सिंह, विजय सिंह,रतन सिंह, मदन सिंह, कल्याण सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
‘ऊर्जा बाड़ की देखरेख करें किसान’
वन क्षेत्राधिकारी एमएस रावत का कहना है कि खेतों की सीमा पर किसानों द्वारा लगाए गए पौधों की टहनियां सौर ऊर्जा बाड़ में टच हो जाने के कारण करंट लीक हो जाता है। परिणामस्वरूप ऊर्जा बाड़ कभी कभी काम नहीं करती। इसका लाभ लेते हुए वन्यजीव खेतों में प्रवेश कर जाते हैं। किसानों को चाहिए कि सौर ऊर्जा बाड़ की समय-समय पर देखरेख करें तो वन्यजीवों की खेतों में आमद स्थायी रूप से रोकी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed