फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Elephant threatened at AIIMS gate, there was chaos

एम्स के गेट पर धमका हाथी, मची अफरा तफरी

Sat, 12 Oct 2019 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Elephant threatened at AIIMS gate, there was chaos
एम्स मार्ग पर देर रात आया हाथी। - फोटो : RISHIKESH
एम्स के गेट नंबर एक के बाहर बृहस्पतिवार की देर रात अचानक एक हाथी आ धमका। हाथी को देख मार्ग से गुजर रहे वाहनों के पहिये थम गए। स्थानीय लोगों सहित आवागमन कर रहे लोगों में हाथी की वजह से कई घंटे अफरातफरी का आलम रहा। आखिरकार साहस कर लोगों ने शोर मचाया तो हाथी जंगल की ओर चला गया। विधानसभा अध्यक्ष के सहायक कार्याधिकारी कौशल बिजल्वाण ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब पौने 12 बजे एक हाथी चीला रेंज से बैराज पुल होते हुए एम्स मार्ग पर आ गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हाथी विस अध्यक्ष के कैंप कार्यालय की तरफ भी आया, लेकिन उसने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया। वहीं, हाथी करीब 20 मिनट तक एम्स के गेट नंबर दो के बाहर खड़ा रहा। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे वाहन अपने-अपने स्थान पर रुक गए और कुछ पैदल चलने वाले राहगीर और स्थानीय लोग हाथी को देख सहमे रहे। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने हाथी को भगाने के लिए शोर मचाया। गजराज कई घंटे तक सड़क पर बेफिक्र घूमता रहा। आखिरकार शोर मचाने के बाद हाथी वापस बैराज पुल की ओर चला गया। उन्होंने बताया कि हाथी के आने की सूचना उन्होंने चीला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी दिनेश उनियाल को दी। सूचना पाकर वनकर्मी पहुंचे और हाथी को चीला रेंज के जंगल की ओर खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed