फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   eight people dead and seven injuried in leopard attack

08 की मौत 07 घायल, फिर भी प्रशासन मौन

Tue, 05 Jan 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Tue, 05 Jan 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
eight people dead and seven injuried in leopard attack

रायवाला और आसपास क्षेत्र में गुलदार की दस्तक से लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं।  मार्च 2014 से अब तक गुलदार दर्जन भर ग्रामीणों को घायल और आठ लोगों को निवाला बना चुका है। बावजूद इसके राजाजी नेशनल पार्क की सीमा से सटे रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर लापरवाह बना हुआ है। इससे ग्रामीणों में पार्क प्रशासन के प्रति आक्रोश हैं।

विज्ञापन


राजाजी टाईगर रिजर्व प्रशासन की मोतीचूर रेंज से सटी 30 हजार से अधिक की आबादी वाले रायवाला, हरिपुरकला, खांडगांव, प्रतीतनगर, गौहरीमाफी में गुलदार सक्रिय हैं, जो कई लोगों पर हमले कर चुके हैं। इसमें अब तक आठ लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं। इसके बावजूद पार्क प्रशासन ग्रामीणों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


हिंसक जानवरों से निजात दिलाने के लिए प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण पार्क प्रशासन के खिलाफ कई बार मोर्चा खोल चुके हैं, लेकिन पार्क अधिकारी उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत करा देते हैं। लेकिन, ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ना ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाती न ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार तो गुलदार की दस्तक की सूचना देने पर भी पार्क के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते। ऐसे में खासकर रात को आने-जाने वालों की सुरक्षा भगवान भरोसे ही रहती है।



गुलदार के हमले में घायल
06 मार्च 2014 कोमल तिवाड़ी
07 मार्च  2014 आकांक्षा पंवार
19 मार्च 2014 दिव्यांशी गिरि
23 मार्च 2014 नीरज सिंह
24 मार्च 2014 सुलोचना तिवाड़ी
24 अप्रैल 2014 राजेश्वरी चौहान
19 जून 2015 कीर्ति सिंह कुमाईं


हमले में मृत
28 मार्च 2014 अनिकेत
25 अक्तूबर 2014 काशीराम नोटियाल
12 फरवरी 2015 दीपिका नेगी
29 मार्च 2015  राजकुमार
08 जून 2015 राजेश कुमार
15 जून 2015  पुष्कर सिंह फरस्वाण
07 सितंबर 2015 साधू सिंह


जनांदोलन की चेतावनी
पूर्व एवं अर्द्ध सैनिक संगठन के सचिव राजेश जुगलान ने कहा कि पार्क प्रशासन को राजाजी टाईगर रिजर्व घोषित करने से पहले स्थानीय सीमा से सटे गांवों के रिहायशी इलाकों की सुरक्षा योजना पर गंभीरता से विचार करना चाहिए था, लेकिन इस और ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीण सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग को लेकर पार्क प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed