फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Effigy burnt in protest against renaming of MNREGA

Rishikesh News: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में पुतला फूंका

Thu, 18 Dec 2025 02:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 18 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Effigy burnt in protest against renaming of MNREGA
चौदह बीघा में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी- स्रोत- कांग्रेस
केंद्र सरकार की ओर से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलकर कर जीरामजी करने का कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौदह बीघा में केंद्र सरकार का पुतला फूंककर इस फैसले का विरोध किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को खत्म करने के लिए एक बिल लाकर गलत कदम उठाया है। भाजपा सरकार का यह निर्णय रोजगार के अधिकार कानून को कमजोर करने वाला है। लोक कल्याणकारी योजना से महात्मा गांधी का नाम मिटाने की एक सोची समझी चाल है। कहा कि मनरेगा कानून ने ग्रामीण भारतीयों को काम मांगने का कानूनी अधिकार दिया गया था। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक व्यक्ति का 100 दिन का रोजगार मिलता था। कांग्रेस नेता दिनेश भट्ट ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार का प्रस्तावित नया बिल मनरेगा में दिए गए काम के कानूनी अधिकार को खत्म कर देगा। पुतला फूंकने वालाें में अनिल रावत, दिनेश सकलानी, महावीर खरोला, सुनील आर्य, सचिन सेलवान, बलदेव भंडारी, दिलबीर रावत, पवन लेखवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed