फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   EE encircles the problem of low voltage

लो वोल्टेज से सिंचाई की समस्या आने पर किया ईई का घिराव

Tue, 03 Nov 2020 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
EE encircles the problem of low voltage
लिस्ट्रा बाद ग्राम सभा की समस्या का मौका मुआयना करते ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता। - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। न्याय पंचायत रानीपोखरी की लिस्ट्राबाद ग्रामसभा में लो वोल्टेज के कारण सिंचाई की समस्या होने से किसानों व ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता (ईई) का घेराव किया। आक्रोशित किसानों व ग्रामीणों ने जल्द समस्या के समाधान की मांग की। आक्रोश को देखते हुए अधिशासी अभियंता ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

लिस्ट्राबाद गांव में लो वोल्टेज के कारण ट्यूबवेल नहीं चलने से खेतों में सिंचाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को किसान और स्थानीय ग्रामीण लच्छीवाला स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे और ईई का घेराव किया। ग्राम प्रधान वंदना देवी और उपप्रधान संदीप भट्ट ने कहा कि लो वोल्टेज के कारण ट्यूबवेल सुचारु नहीं चल पा रहा है। इससे किसान गेंहू की बुवाई के लिए खेतों को तैयार नहीं कर पा रहा है। कहा कि सिंचाई का अभाव होने से अन्य फसलों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने ईई से समस्या का त्वरित निदान करने की मांग की है। घेराव करने वालों में यशपाल मनवाल, प्रभात रावत, अरुण, दिंगबर सिंह, सुंदर सिंह, वीरपाल कृषाली, तेजपाल देव सिंह, मदन सिंह, रमेश रावत, जयप्रकाश, मंगल सिंह और विजय मखलोगा आदि थे। इधर डोईवाला डिवीजन के अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद ने बताया कि समस्या का संज्ञान लेकर मौका मुआयना कर निदान कर दिया गया है। वोल्टेज बढ़ने से व्यवस्था में सुधार आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed