फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Economically weak students are not able to study yoga

Rishikesh News: आर्थिक रूप से कमजोर छात्र नहीं कर पा रहे योग की पढ़ाई

Thu, 24 Apr 2025 02:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 24 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Economically weak students are not able to study yoga

विज्ञापन
योग के लिए प्रसिद्ध ऋषिकेश में आर्थिक रूप से कमजोर छात्र योग की शिक्षा नहीं ले पा रहे हैं।



श्रीदेव सुमन विवि के पीएलएमएस परिसर में योग विभाग स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम के तहत संचालित हो रहा है। जिससे छात्रों को एमए योगा पाठ्यक्रम के लिए 50 हजार से अधिक शुल्क देना पड़ रहा है।

वर्ष 2003 में गढ़वाल विवि ने पीएलएमएस परिसर में पीजी डिप्लोमा की मान्यता दी थी। तब यह ऑटोनोमस महाविद्यालय था और गढ़वाल विवि से सम्बद्ध था। वर्ष 2008 में विवि ने एमए योग पाठ्यक्रम की मान्यता दी थी। तब उक्त दोनों पाठ्यक्रमों को स्ववित्त पोषित रखा गया था।
विज्ञापन




वर्ष 2019 में महाविद्यालय को श्रीदेव सुमन विवि का परिसर बनाया गया। लेकिन श्रीदेव सुमन विवि ने भी योग पाठ्यक्रम को सामान्य पाठ्यक्रम में शामिल नहीं किया। स्ववित्त पाठ्यक्रम होने के कारण योग एमए के लिए छात्रों को दो वर्षों में 50 हजार से अधिक शुल्क देना पड़ता है। इसके अलावा बाहर से आने वाले छात्रों को किराये का कमरा आदि पर भी खर्चा करना पड़ता है। जिससे एमए योग पर खर्चा एक लाख से अधिक पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य शहरों से ऋषिकेश परिसर में योग पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को खासी दिक्कत होती है। क्योंकि छात्राओं के लिए परिसर में छात्रावास की सुविधा भी नहीं हैं। ऐसे में कई छात्र-छात्राएं चाहते हुए भी योग की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। छात्र लंबे समय से योग पाठ्यक्रम को सामान्य पाठ्यक्रम घोषित किए जाने की मांग कर रहे हैं। वर्तमान में यहां योग विभाग में 70 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।



---

परिसर में ई-ऑफिस व्यवस्था शुरू



श्रीदेव सुमन विवि के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में अब विभागीय पत्रावलियों को विवि मुख्यालय भेजने या विवि मुख्यालय से परिसर में भेजने के लिए कर्मियों को चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यहां अब ई-ऑफिस व्यवस्था शुरू कर दी गई है। परिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत ने कहा कि ई-ऑफिस व्यवस्था के तहत पत्रावलियां वेबसाइट के माध्यम से भेजी जा रही है। इस व्यवस्था के तहत यह जानकारी भी रहती है कि भेजी गई पत्रावली किस पटल पर है या फिर पत्रावली की प्रक्रिया कहां तक गतिमान है।


---



- योग को सामान्य पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने की प्रक्रिया गतिमान है। जल्द इसे सामान्य पाठ्यक्रम में शामिल कर लिया जाएगा। - प्रो. एमएस रावत, निदेशक, पीएलएमएस परिसर, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed