{"_id":"5dbde5ef8ebc3e939e4722e4","slug":"e-rickshaw-will-lift-garbage-in-swargashram-junk-area-rishikesh-news-drn3247669180","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र में ई रिक्शा से उठेगा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र में ई रिक्शा से उठेगा कूड़ा
विज्ञापन
नगर पंचायत जौंक में ई-रिक्शे का शुभारंभ करते नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल
- फोटो : RISHIKESH
नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक की तंग गलियों से अब ई रिक्शा से डोर टू डोर कूड़ा उठाया जाएगा। गुजरात की डायमंड कंपनी श्री रामकृष्णा एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन को ई रिक्शा के संचालन की जिम्मेेदारी सौंपी है। शनिवार को चेयरमैन माधव अग्रवाल की पहल पर स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन को दो ई रिक्शे सौंपे गए। ई रिक्शा का डायमंड कंपनी के मालिक गोविंद भाई ढ़ोकलिया और चेयरमैन माधव अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
नगर को ईको फ्रेंडली बनाने के उद्देश्य से नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में ई रिक्शा से डोर टू डोर कूड़ा उठाने का कार्य छठ महापर्व से शुरू हो गया है। इस मौके पर गोविंद भाई ढ़ोलकिया ने कहा स्वर्गाश्रम लक्ष्मणझूूला क्षेत्र में देशी विदेशी पर्यटकों की हमेशा आमद रहती है। ऐसे में कचरे का सही निस्तारण हो और गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग उठ सके, इसके लिए ई रिक्शा स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन को सौंपे गए हैं। नगर पंचायत के निर्देशन में इसका बेहतर ढंग से संचालन होगा और नगर को स्वच्छ रखा जाएगा।
समस्या का कंपनी के मालिक ने लिया संज्ञान
क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की दिक्कत पेश आ रही थी। इस समस्या का गुजरात की डायमंड कंपनी के मालिक गोविंद भाई ढ़ोलकिया ने संज्ञान लिया। स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन के डायरेक्टर विजय शंकर राय ने कहा कि एक ई रिक्शा से एक बार में 500 किलोग्राम कूड़ा उठाया जा सकेगा। इस अवसर पर अनूप कोठियाल, सभासद पिंकी शर्मा, सरोज देवी, पार्वती नेगी, किशन राजपूत, अतुल अग्रवाल, विजेंद्र दत्त शर्मा, दुर्गेश, मुरलीधर, अमित झा, अंकित गुप्ता, अर्जुन काका, मयूर भाई, जयंती भाई, दिनेश भाई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
गंगा तटों पर साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
डायमंड कंपनी रामकृष्णा एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक, स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन और नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक की टीम ने संयुक्त रूप से गंगा तटों पर स्वच्छता अभियान चलाया। गंगा किनारे फैले कचरे को टीम ने उठाकर डोर टू डोर कूड़ा वाहन में रखा। इसके साथ ही लोगों को गंगा में गंदगी न करने का आह्वान किया। इसके अलावा लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संकल्प लेने को कहा।