फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   DVOR navigation system makes flight navigation easier: Director

डीवीओआर नेविगेशन प्रणाली से विमानों की राह होती है आसान : निदेशक

Tue, 21 Jul 2026 07:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
DVOR navigation system makes flight navigation easier: Director
जौलीग्रांट। देहरादून एयरपोर्ट पर प्रथम कन्वेंशनल पीएलआई प्रशिक्षण डीवीओआर (थेल्स) का शुभारंभ किया गया। इसमें देश से आए 14 प्रशिक्षु प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन सप्ताह तक चलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य तकनीकी ज्ञान और हवाई परिचालन विशेषज्ञता को सुदृढ़ करना है। जिससे प्रशिक्षु डीवीओआर प्रणालियों के रखरखाव को प्रभावी ढंग से प्रबंधित कर विमानन सुरक्षा और विश्वसनीयता को और मजबूत कर सकें। डॉप्लर वीएचएफ ओम्निडायरेक्शनल रेंज (डीवीओआर) विमानन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण रेडियो नेविगेशन प्रणाली है। जो डॉप्लर तकनीक के माध्यम से विमान को अत्यधिक सटीक जानकारी देता है। डीवीओआर वीओआर की तुलना में पर्वतीय क्षेत्रों या इमारतों से होने वाले हस्तक्षेप से प्रभावित नहीं होता है। वहीं यह कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी उच्च सटीकता से पायलट की मदद करता है। खासकर खराब मौसम और आपात स्थिति में ये नेविगेशन सिस्टम काफी प्रभावी तरीके से काम करता है।
विज्ञापन

इससे सभी विमानों की एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग होती है। कार्यक्रम में सहायक महाप्रबंधक (सीएनएस) आनंद गुप्ता मुख्य प्रशिक्षण दे रहे हैं। सीएनएस इंचार्ज दीपक चमोली, सहायक महाप्रबंधक (सीएनएस) त्रिभुवन दत्त, संयुक्त महाप्रबंधक परिचालन नितिन कादियान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed