{"_id":"64eba2533cf078ad540c1575","slug":"during-the-g-20-event-the-interlock-tiles-road-built-at-rishikesh-news-c-5-1-drn1032-232402-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: दो महीने भी नहीं टिक पाई इंटरलॉक टाइल्स की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: दो महीने भी नहीं टिक पाई इंटरलॉक टाइल्स की सड़क
विज्ञापन
स्वर्गाश्रम क्षेत्र में बनी सड़क की कहीं टाइल्स उखड़ी तो कहीं टूटी
जी-20 आयोजन के दौरान बनी थी सड़क
जी-20 आयोजन के दौरान स्वर्गाश्रम क्षेत्र में लाखों रुपये की लागत से बनी इंटरलॉक टाइल्स सड़क दो माह भी नहीं टिक पाई। सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है।
स्वर्गाश्रम क्षेत्र में जी-20 के दौरान लाखों रुपये की धनराशि खर्च कर इंटरलाॅक टाइल्स की सड़क बनाई गई थी। यहां विदेशी डेलीगेट्स को परमार्थ निकेतन में आयोजित गंगा आरती में शामिल होना था। इसके लिए यहां कई अन्य विकास कार्य भी किए गए थे। लेकिन दो माह बाद ही इंटरलॉक टाइल्स सड़क टूट गई है। कई स्थानों पर टाइल्स उखड़ गई है। स्थानीय निवासियों ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जी-20 के तहत निर्माण कार्यों के दौरान जमकर सरकारी बजट का दुरुपयोग किया गया है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
बारिश के चलते कई स्थानों पर टाइल्स उखड़ी हैं। संबंधित ठेकेदार को मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी। - मंजू चौहान, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक