{"_id":"60dcc9e98ebc3ebf0a74bacd","slug":"dumping-zone-15-km-away-from-airport-periphery-rishikesh-news-drn3831551141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई अड्डे की परिधि से 15 किलोमीटर बाहर बनाए डंपिंग जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई अड्डे की परिधि से 15 किलोमीटर बाहर बनाए डंपिंग जोन
विज्ञापन
ऋषिकेश। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से एयरपोर्ट एनवायरमेंट मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें वन विभाग, नगर पालिका डोईवाला और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान जौलीग्रांट एयरपोर्ट के एयरफील्ड एरिया को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए सुझाव साझा किए गए।
जिलाधिकारी ने नगरपालिका परिषद के ईओ और उप जिलाधिकारी निर्देशित किया कि हवाई अड्डे की परिधि से 15 किलोमीटर बाहर डंपिंग जोन बनाने हेतु जमीन चयन करें। जौलीग्रांट एयरपोर्ट अथॉरिटी, एसडीएम, ईओ डोईवाला संयुक्त रूप से हवाई अड्डे से बाहर साफ-सफाई, पोल्ट्री फार्म, मीट की दुकान इत्यादि का संयुक्त निरीक्षण करने को कहा। वन विभाग
और एयरपोर्ट अथॉरिटी को एयरपोर्ट के बाहर पेड़ों और झाड़ियों की कटिंग व लॉफिंग करने करने के निर्देश दिए। एयरपोर्ट पर जंगली जानवरों के प्रवेश करने की स्थिति में वहां एक रेस्क्यू टीम तैनात करने के आदेश दिए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया कि एयरपोर्ट से सटी आबादी में भवनों, विद्युत लाइनों, मोबाइल टावरों में अनिवार्य रूप से लाइट लगी होनी चाहिए। इस अवसर पर डीएफओ देहरादून राजीव धीमान, एडीएम वित्त एवं राजस्व जीसी गुणवंत, प्रभाकर मिश्रा, एयर ट्रेफिक कंट्रोलर सिकंदर इस्लाम, डीजीएम जसवीर सिंह, डीडीओ सुशील मोहन डोभाल,एसडीएम डोईवाला लक्ष्मीराज चौहान आदि थे।