फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Due to the cold, the problems of the destitute people

Rishikesh News: ठंड से लोग बेहाल, अलाव के लिए प्रशासन के निर्देश का इंतजार

Tue, 12 Dec 2023 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Due to the cold, the problems of the destitute people
Iनगर निगम प्रशासन ने अभी तक शहर में नहीं जलाए अलाव, साधु-भिक्षुकों की बढ़ी मुश्किलेंI
विज्ञापन




ठिठुरन से फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले निराश्रित लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। नगर निगम प्रशासन अभी तक शहर के चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं कर सका है। जिला प्रशासन की ओर से अलाव जलाने के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। त्रिवेणीघाट सहित अन्य जगहों पर खुले आसमान के नीचे रहने वाले ठंड से बेहाल हो रहे हैं।

दिसंबर पहले सप्ताह के बाद अचानक ठंड बढ़ी है। बीत सोमवार को भी न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात के समय कोहरा छा रहा है और रात में पाला गिर रहा है। जिससे त्रिवेणीघाट सहित शहर के अन्य स्थानों पर रहने वाले निराश्रित साधु, भिक्षुक आदि लोगों को ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। नगर निगम की ओर से अभी तक किसी भी स्थान पर अलाव नहीं लगाया गया है। निगम प्रशासन इसके लिए जिला प्रशासन की गाइडलाइन का इंतजार कर रहा। निगम अधिकारियों का कहना है कि जिला प्रशासन के निर्देश मिलने पर ही शहर में अलाव लगाए जाएंगे।
विज्ञापन




I
I

Iशहर में अलाव की व्यवस्था के लिए नगर निगम ने तैयारी कर ली है। जिला प्रशासन की ओर से निर्देश मिलने पर ही शहर में अलाव की व्यवस्था की जाएगी। - राहुल गोयल, नगर आयुक्तI
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed