{"_id":"64dfc617b580fa0f0c0987b4","slug":"due-to-lack-of-kyc-of-the-accounts-the-checks-received-by-rishikesh-news-c-5-1-drn1032-225726-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: खातों की केवाईसी न होने से वापस हुए प्रभावितों के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: खातों की केवाईसी न होने से वापस हुए प्रभावितों के चेक
विज्ञापन
भारी बारिश से प्रभावित हुए लोगों को दिए गए हैं पांच-पांच हजार रुपये के चेक
खातों की केवाईसी न होने से भारी बारिश से प्रभावितों हुए लोगों को मिले चेक बैंक से वापस हो गए हैं। पीड़ित परिवारों ने चेक राजस्व विभाग को वापस कर दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि प्रभावितों को दूसरे तरीके से भुगतान किया जा रहा है।
दरअसल, नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला के अंतर्गत खारास्रोत में नौ अगस्त को भारी से कई लोग प्रभावित हुए थे। कई घर क्षतिग्रस्त हो गए थे और कइयों में मलबा घुस गया था। प्रशासन की टीम ने पीड़ित परिवारों को पूर्णानंद स्थित बारात घर में ठहराया है। पीड़ित परिवारों को टिहरी प्रशासन की ओर से करीब पांच-पांच हजार रुपये का राहत चेक सौंपा गया। इनमें से अधिकांश पीड़ितों को पैसे नहीं मिल पाए हैं। इससे पीड़ित परिवारों ने राहत चेक राजस्व विभाग को सौंप दिया है।
पीड़ित दीपक, रंजीत, अंकित और रामबहादुर ने बताया कि चेक को अपने पास रखने से कोई लाभ नहीं है। अधिकांश लोगों ने वह चेक राजस्व विभाग मुनि की रेती के कार्यालय में जमा कर दिया है।
विज्ञापन
कोई चेक बाउंस नहीं हुआ है, जिन लोगों को पैसे नहीं मिले हैं उन लोगों के खाते का केवाईसी नहीं हुआ है। उन लोगों का अब आरटीजीएस किया जा रहा है।
- अयोध्या प्रसाद उनियाल, तहसीलदार, नरेंद्रनगर