फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Due to lack of coordination between the Energy Corporation

Rishikesh News: हाईटेंशन लाइनों पर पेड़ गिरने से घंटों के लिए गुल हो जाती है बिजली

Wed, 06 Dec 2023 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of coordination between the Energy Corporation
Iऊर्जा निगम की ओर से कई बार डीएफओ को भेजा गया है प्रस्ताव, नहीं हो रही कार्रवाईI
विज्ञापन




ऊर्जा निगम और वन विभाग के बीच सामंजस्य का अभाव होने के कारण शहर की बिजली गुल हो रही है। हाईटेंशन लाइन के किनारे पेड़ काटने के लिए ऊर्जा निगम कई बार डीएफओ देहरादून को प्रस्ताव भेज चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

आंधी आने और बारिश होने पर शहर की बिजली कई घंटों के लिए गुल हो जाती है। बारिश या फिर आंधी आने पर बाईपास मार्ग और शहर के आंतरिक भागों में पेड़ टूटकर हाईटेंशन लाइनों के ऊपर गिर जाते हैं, जिससे बिजली के पोल और तारों को नुकसान हो जाता है। नए पोल और तार लगाने में चार से पांच घंटे का समय लग जाता है।
विज्ञापन


वीरभद्र से भट्टोंवाला, बाईपास मार्ग, नटराज और शहर के आंतरिक हिस्सों में करीब 110 पेड़ों को ऊर्जा निगम चिह्नित कर चुका है। एक साल पहले ऊर्जा निगम ने प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून के कार्यालय में पत्र भेजकर पेड़ों को काटने की मांग की थी। लेकिन डीएफओ कार्यालय से कोई जवाब नहीं आया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में भी मुद्दा उठाया जा चुका है। लेकिन वन विभाग कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन





I
I

Iवीरभद्र से भट्टोंवाला, बाईपास मार्ग और शहर के आंतरिक भागों में हाईटेंशन लाइन से जो पेड़ सटे हुए हैं। वह बारिश और आंधी आने के कारण कई बिजली के लाइनाें के ऊपर गिर जाते हैं, जिससे बिजली की लाइन और पोल को क्षति पहुंचती है। शहर की बिजली चार-पांच घंटे गुल हो जाती है। पेड़ों को काटने और बरसात में लाइनों के आसपास वनीकरण न करने के लिए डीएफओ देहरादून को कई पत्र भेजे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। - शक्ति प्रसाद, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम ऋषिकेशI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed