फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Drunk 15 thousand drunk on cold drink

झांसा देकर दो युवकों से ठगे 15 हजार

Wed, 09 Oct 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Drunk 15 thousand drunk on cold drink
प्रतीकात्मक
नगर क्षेत्र के ऋषिकेश रोड पर ऑनलाइन मोबाइल खरीदने के चक्कर में दो युवक जहरखुरानी का शिकार हो गए। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दोनों के पास से ठगों ने 15 हजार की नकदी पार कर ली। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सिमलास ग्रांट के पूर्व प्रधान उम्मेद वोरा ने बताया कि ऑनलाइन मोबाइल फोन खरीदने के एक ऑफर को देखकर नांगल ज्वालापुर के सतविन्द्र (25) पुत्र नरेन्द्र और विक्रांत (20) पुत्र विजेन्द्र ने मोबाइल बेचने वाले से संपर्क किया। दोनों के मध्य सौदा तय हो जाने के बाद सोमवार देर अपराह्न पांच बजे संबधित लोगों ने मोबाइल की डिलीवरी के लिए ऋषिकेश रोड डोईवाला बुलाया। एक स्थान पर बैठकर बातें करते समय डिलीवरी देने आए एक व्यक्ति ने दोनों को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद युवकों की नकदी और मोबाइल फोन लेकर चंपत हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को सरकारी अस्पताल डोईवाला में भर्ती कराया, जहां से दोनों को हायर सेंटर सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक महावीर सिंह रावत ने बताया कि सिमलास ग्रांट निवासी उम्मेद वोरा की ओर से उन्हें फोन से मामला बताया गया है। मामले का संज्ञान लिया जा रहा है। पीड़ित की ओर से अभी कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed