फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Drinking water shortage in Kharasrot since week

सप्ताहभर से खारास्रोत में पेयजल किल्लत

Sat, 05 Dec 2020 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Drinking water shortage in Kharasrot since week
ऋषिकेश। नगर पालिका मुनिकीरेती अंतर्गत खारास्रोत में सप्ताहभर से पेयजल किल्लत बनी हुई है। क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं होने से स्थानीय नागरिक गंगा से पानी ढोने को मजबूर हैं। शिकायत के बावजूद भी जलसंस्थान के अधिकारी नागरिकों की समस्या सुनने को तैयार नहीं हैं। लोगों ने शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर जलसंस्थान कार्यालय में बैठकर खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक मोहन, सोमवती, मेघनाथ, सुनील, कुलदीप और मोहनलाल ने बताया कि खारास्रोत क्षेत्र में करीब 25 से 30 परिवार रहते हैं। इस क्षेत्र में सप्ताहभर से पानी की किल्लत बनी हुई है। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए वह कई बार जल संस्थान के अधिकारी से गुहार लगा चुके हैं। पीने के पानी के लिए लोगों को सड़क किनारे लगे हैंडपंप और गंगा नदी का सहारा लेना पड़ रहा है। मामला संज्ञान में होने के बावजूद भी विभागीय अधिकारी लोगों की समस्या सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

खारास्रोत क्षेत्र में पेयजल की बहुत बड़ी समस्या यह है कि यहां टैंक और ट्यूबवेल जल निगम मुनिकीरेती के पास है। पेयजल लाइन की जिम्मेदारी जलसंस्थान की है। ऐसे में पता ही नहीं लगता कि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति है या नहीं।- प्रमोद हटवाल, जेई जलसंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed