{"_id":"6a4287b303d293477c0d4152","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-swargashram-jaunk-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-143241-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: स्वर्गाश्रम जौंक में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: स्वर्गाश्रम जौंक में गहराया पेयजल संकट
Mon, 29 Jun 2026 08:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 29 Jun 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह हजार की आबादी प्रभावित, नहीं हो रही नियमित पेयजल आपूर्ति
जल संस्थान की लचर व्यवस्था के कारण स्थानीय लोग, व्यापारी और पर्यटक परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र में पेयजल किल्लत बनी हुई है। पानी की समस्या से स्थानीय लोग, पर्यटक और व्यापारी परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल संस्थान ऋषिकेश पेयजल आपूर्ति के ठोस इंतजाम नहीं कर पा रहा है। पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से करीब छह हजार की आबादी प्रभावित है।
स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की पूरे साल भीड़ लगी रहती है। पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए विभागीय अधिकारी बैठक करते हैं लेकिन धरातल पर इसके उलट होता है। लक्ष्मणझूला स्वर्गाश्रम क्षेत्र में करीब 300 होटल, धर्मशाला, रेस्टोरेंट, ढाबा आदि संचालित होते हैं लेकिन नियमित पेयजल आपूर्ति न होने से होटल व्यवसायियों और अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
समाजसेवी विकास भंडारी ने बताया कि वेद निकेतन के समीप जल संस्थान का पंप हाउस है। पंप नियमित न चलने से ओवरहेड टैंक नहीं भरता, जिससे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहती है। उन्होंने बताया कि कई बार जल संस्थान के कर्मचारी बिजली गुल होने का बहाना बनाते हैं, कई बार लो-वोल्टेज, कई बार जनरेटर में डीजल न होने की बात कह कर पल्ला झाड़ देते हैं। बताया कि पेयजल आपूर्ति नियमित न होने से होटल कारोबारियों को पानी के टैंकर मंगाने पड़ते हैं। एक दिन सुबह पेयजल आपूर्ति होती है शाम को नहीं होती। बताया कि नियमित पेयजल आपूर्ति को लेकर स्थानीय व्यापारी जिलाधिकारी देहरादून से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
-- -
कोट-
स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने का मामला संज्ञान में है। तकनीकी समस्या के कारण ऐसी परेशानी आ रही है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। - अरुण विक्रम सिंह रावत, जलकल अभियंता, जल संस्थान ऋषिकेश