{"_id":"6a85a43666a7d205cd0b5bb1","slug":"dr-hemchandra-pandey-enters-guinness-world-records-rishikesh-news-c-38-1-rks1002-145276-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: डॉ हेमचंद्र पांडेय का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: डॉ हेमचंद्र पांडेय का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज
Wed, 19 Aug 2026 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 19 Aug 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
एआई इन हेल्थकेयर पर आयोजित लाइव स्ट्रीम से जुड़कर हासिल की गौरवपूर्ण उपलब्धि
जौलीग्रांट। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जौलीग्रांट के चिकित्सालय सेवा निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडेय ने स्वास्थ्य सेवा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषय पर यूट्यूब लाइव प्रसारण में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। लाइव प्रसारण को एक साथ 17,999 दर्शकों ने देखा, जिसके लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। उन्हें रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र भी मिला है। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. अभिजात सेठ को भी प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। डॉ. पांडेय नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज , भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की गवर्निंग बॉडी के सदस्य हैं। यह उपलब्धि चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में एआई और आधुनिक तकनीक के बढ़ते महत्व को दर्शाती है। डॉ. पांडेय की इस उपलब्धि पर अस्पताल और विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है।